फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विजयदशमी और संघ स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विजयदशमी और संघ स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छावनी इकाई ने शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे आरंभ हुआ। पहले जिला संघ चालक प्रदीप, सह जिला संघ चालक बृज मोहन, नगर संघ चालक कैलाश और नगर कार्यवाह जीवन ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद बृज मोहन ने विजयदशमी पर्व का महत्व समझाते हुए बताया कि स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने संघ की गतिविधियों और समाज में उनके प्रभाव की विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन और हरियाणा प्रांत के संस्कृत भारती के अध्यक्ष सोमेश्वर तथा विभाग बाल कार्य प्रमुख भुवनेश उपस्थित रहे। प्रार्थना के बाद पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक एसडी कॉलेज मैदान से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राम कृष्ण कॉलोनी, राम नगर, गोबिंद नगर से गुजरे। पूर्ण गणवेश में घोष वादकों के साथ पथ संचालन में निकले कार्यकर्ताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जुट गए। उन्होंने स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। अंत में स्वयंसेवक एसडी कॉलेज पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें