फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशे में व्यक्ति ने अपने ही घर में लगाई आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सुभाष पार्क के निकट आलू गोदाम में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही मकान में आग लगा दी। बताया जाता है कि पहले शराब पीने को लेकर घरेलू कलह हो गया था। जैसे ही पत्नी गली में बाहर आ गई तो व्यक्ति ने खुद ही आग लगा दी। जैसे ही दो मंजिला मकान से धुआं निकला तो इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला। इतने में आग की लपटें निकलने लगी। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिस घर में आग लगी थी, उसकी गली काफी पतली थी। ऐसे में दमकल विभाग ने पहले पाइप पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समाधान नहीं निकला तो घर के पीछे दूसरी मंजिल से पाइप डालकर पानी की बौछार की। आग बुझने तक निचले फ्लोर पर रखा सामान जलकर राख हो गया। मकान मालकिन पूजा शर्मा ने बताया कि उनके पति नशे का सेवन करते हैं और लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। मंगलवार को सुबह भी झगड़ा हो गया था। इतने में पति ने नशे में ही कमरे में आग लगा दी। हालांकि महिला की तरफ से अपने ही पति के खिलाफ अंबाला कैंट थाना पुलिस में भी शिकायत दी है। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें