अंबाला सिटी। कश्मीर में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिलाध्यक्ष देवी राम शर्मा की अगुवाई सोमवार को रोष मार्च निकाला। रोष मार्च अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। वहां जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का टारगेट करके मारा जा रहा है। इससे पूरे हिंदू समाज में बहुत ज्यादा रोष है। उन्होेंने केंद्र सरकार से हिंदुओं की टारगेट किलिंग रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। साथ ही हिंदुओं की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि समान नागरिक संहिता बनाई जाए और उसे पूरे देश में लागू किया जाए। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष गर्वेश राणा, जिला अंबाला उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, रणधीर राणा, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शीशपाल मोर, जिला सहमंत्री संजीव पाराशर, जिला मंत्री हिमांशु, जिला गो रक्षा प्रमुख जतिन, जिला संरक्षक राजिंद्र कौशिक, जिला महामंत्री संत सारण वर्मा आदि उपस्थित रहे।