फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंजिशन मारपीट में घायल, दुकान पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रेलवे स्टेशन के नजदीक बने अंडरब्रिज से निकल रहे बाइक सवार पर हमला हो गया। 8 से 10 हमलावरों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उपचार के बाद जीआरपी को सौंपी शिकायत पर लायलपुर बस्ती निवासी राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर है।
विज्ञापन

सिटी के कलाल माजरी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वो दोपहिया वाहन की रिपेयर और बेचने काम करता है। यह दुकान वक्फ बोर्ड की है। 22 मई को उसकी दुकान का ताला तोड़कर उसका सामान बाहर फेंक दिया और कुछ नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में उसने चौकी नंबर दो में राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ दरखास्त दी हुई है। जब चौकी इंचार्ज न उन दोनों को बुलाया तो राजकुमार अपने साथ 30-40 लोगों को लेकर आया था। चौकी में भी काफी वादविवाद हुआ था।
इस दौरान राजकुमार ने उसे बाहर देख लेने की धमकी दी थी। उसने बताया कि राजकुमार उसकी इस वक्फ बोर्ड की दुकान पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। इसी रंजिश के चलते राज कुमार ने तीन जून को दोपहर दो बजे उसे मारने के लिए 9-10 लड़के भेजे थे। उस समय वो रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरपास से निकल रहा था तो राजकुमार द्वारा भेजे लड़कों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें