फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: दादर एक्सप्रेस से चोरी हुआ सेना के टैंक में रेंज तय करने वाला यंत्र, कैंट स्टेशन के परिसर से बरामद

Wed, 29 Jan 2025 04:57 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
रेंज की दूरी को निर्धारित करने वाला यंत्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

दादर एक्सप्रेस से एक फौजी का बैग चोरी हो गया। बैग में सेना के टैंक में लगने वाला सामान था जोकि हमले के दौरान रेंज की दूरी को निर्धारित करने में इस्तेमाल किया जाता है। चोरी की भनक लगते ही जीआरपी सतर्क हो गई क्योंकि मामला सेना से जुड़ा हुआ था। जीआरपी ने अविलंब प्राथमिक स्तर पर पहले मुकदमा दर्ज किया और फिर बैग की तलाश के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया। कुछ घंटों बाद बैग सही-सलामत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर से मिल गया। बैग मिलने के बाद जीआरपी सहित फौजी ने राहत की सांस ली क्योंकि बैग में टैंक के सामान के अलावा फौजी की वर्दी व अन्य दस्तावेज थे। टैंक के सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


जीआरपी थाने के कार्यकारी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उज्जैन मध्यप्रदेश निवासी फौजी अशोक की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि वो ट्रेन नंबर 11057 दादर एक्सप्रेस में आगरा से जालंधर जा रहा था। उसके पास टैंक का कुछ सामान था। अंबाला कैंट स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर वो शौच के लिए चला गया। जब वो सीट पर वापिस आया तो सीट से बैग गायब था।  इस दौरान ट्रेन अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी थी।

फौजी ने तुरंत इसकी जानकारी सिटी जीआरपी को दी। इसके बाद जीआरपी कर्मी फौजी को लेकर अंबाला कैंट पहुंचे। इसके बाद जीआरपी की टीमों ने रेलवे लाइनों और रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया तो बैग रेलवे परिसर से लावारिस हालत में मिल गया। बैग को देखने से प्रतीत हुआ कि किसी ने इसे चोरी किया था और जब उसने बैग में सेना की वर्दी देखी तो उसने बैग को रेलवे परिसर में ही छोड़ दिया। बैग से सारा सामान सही-सलामत मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें