फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साइकिलिंग में रामपुर सरसेहड़ी, डीएवी और सरस्वती स्कूल रहे अव्वल

Sat, 01 Aug 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में साइकिलिंग प्रतियोगिता के दौरान मौजूद खेल ​शिक्षक व ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत शुक्रवार को चंदपुरा पुल के पास साइकिलिंग मुकाबलों का आयोजन हुआ। इस दौरान अंडर-14, 17 और 19 में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में राजकीय मॉडल स्कूल, रामपुर सरसेहड़ी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार अंडर-17 वर्ग में डीएवी रिवरसाइड स्कूल की टीम अव्वल रही। वहीं, अंडर-19 वर्ग में छावनी के सरस्वती स्कूल की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


आज होंगे महामुकाबले
शनिवार को जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का महाकुंभ सजेगा। इसमें वॉलीबॉल व अन्य खेलों का आयोजन दीनापुर स्थित देवगुरुकुल, वॉर हीरोज स्टेडियम और राजीव गांधी खेल परिसर में होगा। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत डीएवी रिवरसाइड स्कूल में लड़कियों के क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, नारायणगढ़ के ब्लू बेल्स स्कूल में लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-
प्रतियोगिताओं का शेड्यूल और विवरण
तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सुबह 9 बजे होगा। इसमें लड़के और लड़कियों के आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह आयोजन वाॅर हीरोज स्टेडियम में होगा। इसी प्रकार ताइक्वांडो चैंपियनशिप (लड़के) आयु वर्ग अंडर-17 और अंडर-19 ताइक्वांडो हॉल, वाॅर हीरोज स्टेडियम और कुश्ती (फ्रीस्टाइल) प्रतियोगिता (लड़की) का आयोजन 3 अगस्त को वाॅर हीरोज स्टेडियम में होगा। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की लड़कियां दांव-पेंच दिखाएंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए निर्देश
सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्र-प्रतिद्वंद्वी अपना आईडी कार्ड और स्कूल पहचानपत्र साथ लेकर पहुंचें। कुश्ती और अन्य खेल मुकाबलों के दौरान निर्धारित प्रॉपर स्पोर्ट्स/रेसलिंग पोशाक पहनना अनिवार्य किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि खेल के मैदान पर रेफरी और अधिकारियों का निर्णय ही अंतिम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें