फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात ने बचाई बिजली निगम की साख, 110 लाख यूनिट से 49 हजार यूनिट रह गई खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश भार्गव
विज्ञापन

अंबाला। बरसात के चलते ट्विन सिटी में बेशक हर जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन बिजली निगम के लिए यही बरसात वरदान साबित हुई। हालात यह हैं कि बिजली निगम का करीब 60 फीसदी लोड बरसात के चलते कम हो गया। बरसाती सीजन से पहले जिले में 110 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली खपत हो रही थी, जोकि बुधवार को हुई बरसात के चलते 49 हजार यूनिट पर ही सिमट गई। पिछले 14 दिनों 3 लाख 96 हजार यूनिट बिजली की बचत हो चुकी है। जुलाई माह के पहले 14 दिनों में कुल करीब 14 लाख 11 हजार 64 यूनिट बिजली की खपत हुई, जबकि 15 से 28 तक 1015.01 यूनिट ही खर्च हुई।
जिले की बात करें तो कुल 20 हजार 770 ट्रांसफार्मर हैं। इसमें इस साल अंबाला सिटी में 47, कैंट में 53, नारायणगढ़ में 5 ट्रांसफार्मर नए लगाए गए हैं। जबकि भविष्य में 125 नए ट्रांसफार्मर लगाने की योजना तैयार की गई है। जिसके लिए सर्वे किया जा रहा है। 14 ट्रांसफार्मरों को छोटे से बड़े ट्रांसफार्मर में तब्दील करते हुए बिजली निगम ने उनकी क्षमता बढ़ाई। इसमें नारायणगढ़ के 8, कैंट के 1 और अंबाला सिटी के 5 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इतना ही नहीं बिजली निगम की ओर से कुल 37 फीडर तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से 16 फीडर तैयार हो चुके हैं तो 21 फीडरों पर काम जारी है। 11 फीडर नारायणगढ़ में और 5 फीडर अंबाला कैंट में तैयार हो चुुके हैं। जबकि 16 फीडर अंबाला कैंट में और 5 फीडर नारायणगढ़ में तैयार किए जा रहे हैं। इतने प्रयासों के बावजूद जिले में अभी तक बिजली व्यवस्था नहीं सुधर पाई। लगातार मिल रही शिकायतें इसकी गवाह हैं।
विज्ञापन

89 किलोमीटर अंबाला कैंट की लाइनें की अपडेट
बिजली निगम की ओर से अंबाला शहर के 63 किलोमीटर और कैंट क्षेत्र में 26 किलोमीटर क्षेत्र के तारों को अपडेट किया गया है। इतना ही नहीं 1900 बिजली के पोल को बदला गया है। शिकायतों की बात करें तो यह कम होने का नाम नहीं ले रही। जिले में जुलाई माह में एक दिन में 1300 तक शिकायतें दर्ज की गई, जबकि 12 जुलाई से अब तक 1039 सबसे ज्यादा शिकायत एक दिन में दर्ज हुई। यह हाल उस समय है जब लोगों की शिकायतें घंटों फोन करने के बाद दर्ज होती हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह (खपत यूनिट में)
दिनांक बिजली खपत
1 106.93 लाख
2 107.65 लाख
3 92.45 हजार
4 99.28 हजार
5 103.07 हजार
6 108.29 लाख
7 109.57 लाख
8 106.07 लाख
9 106.16 लाख
10 109.17 लाख
11 108.57 लाख
12 93.48 हजार
13 81.86 हजार
14 79.09 हजार
15 72.03 हजार
16 75.64 हजार
17 95.58 हजार
18 92.53 हजार
19 63.66 हजार
20 50.02 हजार
21 53.15 हजार
22 63.45 हजार
23 72.30 हजार
24 82.48 हजार
25 84.64 हजार
26 79.51 हजार
27 80.49 हजार
28 49.53 हजार
बिजली व्यवस्था के सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। 21 नए फीडर खीचें जा रहे हैं, जबकि 16 इसी वर्ष नए तैयार किए गए हैं। 105 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं 125 नए ट्रांसफार्मर पर काम किया जाना है। इतना ही नहीं इस साल हम अब तक करीब 90 किलोमीटर लाइनों को भी बदल चुके हैं।
वीके बरनवाल, एसई बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें