फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो के दर्शनों को रेलवे ने बनाया आसान, जानें कौन सी ट्रेनें जा रही मां के दर तक 

Sat, 09 Jan 2021 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंद्र पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
indian railway - फोटो : social media
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के भक्तों को एक बार फिर से बुलावा आने लगा है और भक्त भी बिना किसी परेशानी के सीधे दर तक पहुंचने लगे हैं। मां के भक्तों का यह सफर अब ट्रेनों ने आसान कर दिया है। अब 18 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसमें गुजरात, मध्यप्रदेश, गुवाहटी, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मुंबई से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसमें 7 जोड़ी ट्रेनों का संचालन सीधा श्री माता वैष्णो देवी धाम कटरा तक और 11 जोड़ी ट्रेनों का संचालन जम्मूतवी/उधमपुर तक दोनों दिशाओं में हो रहा है।

 
पिछले साल कोरोना के कारण 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। कोराना काल के लगभग 3 महीने बाद कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ लेकिन ये ट्रेनें सिर्फ दिल्ली से ही आगामी स्टेशनों के लिए चल रहीं थीं। इसके बाद सितंबर में पंजाब की तरफ 16 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसे भी किसान आंदोलन की वजह से कभी पूरी तरह रद्द तो कभी बीच रास्ते रद्द कर चलाया गया। 
विज्ञापन


लगभग 9 महीने बाद मां के भक्तों को पहली ट्रेन नई दिल्ली से जम्मूतवी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के तौर पर मिली। तब भी कोरोना नियमों के चलते भक्त दरबार तक नहीं पहुंच पाए। अब 18 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है 

श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेन और समय
  • 022439 वंदेभारत नई दिल्ली-कटरा : सुबह 8.10 बजे
  • 04671 बांद्रा से कटड़ा : सुबह 8.52 बजे
  • 02461 नई दिल्ली से कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस : रात 8.20 बजे
  • 04609 ऋषिकेश से कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस : रात 9.20 बजे
  • 04679 जामनगर से कटरा (सोमवार व गुरुवार) : सुबह 8.50 बजे
  • 04675 गांधीधाम से कटरा (रविवार) : सुबह 8.50 बजे
  • 02919 मालवा एक्सप्रेस डॉ. आंबेडकर नगर से कटरा (मंगलवार, बुधवार व शनिवार) : सुबह 9.15 बजे 

जम्मू और उधमपुर जाने वाली ट्रेन व समय
  • 02421 अजमेर-जम्मूतवी स्पेशल : रात 1.40 बजे
  • 02237 वाराणसी-जम्मूतवी : तड़के 3.52 बजे
  • 01077 पूना-जम्मूतवी : रात 1.40 बजे
  • 02355 पटना से जम्मूतवी : तड़के 3.35 बजे
  • 02587 गोरखपुर से जम्मूतवी : सुबह 5.50 बजे
  • 02331 हावड़ा से जम्मूतवी : सुबह 5.50 बजे
  • 05097 भागलपुर से जम्मूतवी (साप्ताहिक शनिवार) : सुबह 5.50 बजे
  • 04131 प्रयागराज से उधमपुर (बुधवार और रविवार) : सुबह 4.05 बजे
  • 09805 कोटा-उधमपुर (साप्ताहिक गुरुवार) : तड़के 3.35 बजे
  • 04677 हापा से जम्मूतवी (बुधवार व सोमवार) : सुबह 8.50 बजे
  • 08215 दुर्ग से उधमपुर (गुरुवार) : सुबह 10.50 बजे।

मां वैष्णो देवी भक्तों को ट्रेनें चलने की काफी आशा थी। उनकी आशा के अनुरूप ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। सभी ट्रेनों में आरक्षण भी सुविधा अनुसार मिल रहा है। -हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें