फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस द्वारा अनुच्छेद 370 को लेकर दिए बयान पर रविवार को पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस 370 नहीं हटा सकती क्योंकि वह एक प्रदेश की पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए कि 370 के बारे में कांग्रेस की राय क्या है। पूर्व मंत्री विज रविवार को शास्त्री कालोनी स्थित अपने बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं के साथ लाइव प्रसारण सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू करने का स्वागत किया। कहा कि केंद्र के सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने हरियाणा में भी इसे लागू करने की मांग रखी। भाजपा नेता और बाक्सर विजेंद्र द्वारा विनेश फोगाट को टिकट देने की बात पर पूर्व मंत्री ने कहा कि कौन पार्टी किसको टिकट देती है, यह उनका विषय है। मीटिंग में हमने पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को रेफर कर दिया है। अपने हाईकमान को तय करना है कि कहां से किसे टिकट देना है।
महिलाओं पर अत्याचार के संबंध में विज ने कहा कि हत्या करने पर फांसी की सजा बहुत समय से है, मगर फिर भी कत्ल हो रहे हैं, इसलिए समाज को सुधारने के लिए प्रभावी लोगों को एकमत होकर लोगों के बीच में जाना चाहिए। उन्हें समाज को जागरूक व सचेत करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता विपिन खन्ना, दीपक कौशिक, दीपक भसीन, विवेक जैन, गौरव सोनी, राजेश अग्रवाल, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें