आंदोलन की पवित्रता जरूरी भाजपा छात्रों की भावनाओं के साथ : साध्वी
- फोटो : आंदोलन की पवित्रता जरूरी भाजपा छात्रों की भावनाओं के साथ : साध्वी
करनाल। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि किसी भी आंदोलन की पवित्रता होना जरूरी है। भाजपा छात्रों की भावनाओं और उनकी समस्याओं के साथ है। यदि आंदोलन की आड़ में असामाजिक या अराजक तत्व माहौल खराब करते हैं तो उन पर नजर रखना भी जरूरी है।
वे करनाल के सेक्टर-14 में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंची थीं। पत्रकारों से बातचीत में दिल्ली के आंदोलन पर छात्रों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी मांगों को मजबूती से रखें। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। पेपर लीक मामले पर सरकार गंभीर है और जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो