फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शाम को आई प्रोविजनल सूची, 3 जुलाई को जारी होगी अंतिम मेरिट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के कॉलेजों में बुधवार को दूसरी मेरिट प्रोविजनल मेरिट 6 बजे के बाद जारी हुई। शाम तक इस सूची का कॉलेज इंतजार करते रहे। 3 जुलाई को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी एवं अंतिम फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची में आने वाले अभ्यर्थी 4 से 7 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

जीएमएन कॉलेज में दाखिला नोडल अधिकारी श्याम रहेजा ने बताया कि देर शाम को यह सूची पहुंची। 3 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची आएगी। राजकीय महिला महाविद्यालय शहर से दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. निशा बुराक ने बताया कि 3 जुलाई को अंतिम मेरिट सूची जारी होगी। कॉलेज में बीए में ऑल इंडिया कैटेगरी में 76.20 प्रतिशत और बीकॉम में ऑल इंडिया कैटेगरी में 67.40 प्रतिशत मेरिट रही। इस प्रोविजनल मेरिट सूची में बदलाव भी हो सकता है। अंतिम सूची 3 जुलाई को जारी की जाएगी।
9 जुलाई को होगी व्यक्तिगत काउंसलिंग
दूसरी अंतिम सूची के बाद सीट खाली होने पर 9 जुलाई को व्यक्तिगत काउंसलिंग के तहत सीट को भरा जाएगा। इसके बाद 10 जुलाई को आवेदन के लिए पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। 11 जुलाई से 17 जुलाई तक 100 रुपये की लेट फीस के साथ मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी दाखिला करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें