फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुणे से जम्मूतवी के बीच अमृत भारत ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव

विज्ञापन
पूणे से जम्मूतवी के बीच संचालित झेलम एक्सप्रेस। रेलवे
विज्ञापन
अंबाला। पुणे से जम्मूतवी के बीच अमृत भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी मिल सकती है। पुणे रेल मंडल द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों विशेषकर सैन्य कर्मियों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि पुणे स्थित छावनी से उन्हें जम्मू व पठानकोट छावनी तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। अमृत भारत ट्रेन लगभग 2171 किमी के सफर को पूरा करने में 35 घंटे का समय लेगी, जबकि मौजूदा ट्रेन इस सफर को पूरा करने में 40 घंटे और 25 मिनट का समय ले रही है।
विज्ञापन



प्रस्तावित स्टेशन
पुणे से जम्मू के बीच प्रस्तावित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बीच रास्ते के अहमदनगर, कोपारगांव, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भूसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर कैंट व पठानकोट कैंट से होते हुए जम्मू तक जाएगी।


मौजूदा समय में संचालित एक मात्र ट्रेन
मौजूदा समय में पुणे से जम्मूतवी के बीच एक मात्र ट्रेन 11077 व 78 झेलम एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, इसमें कंफर्म सीटों की मारामारी रहती है। रेलवे से प्राप्त आरक्षण के आंकड़ों के आधार पर ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में 93, एसी तृतीय में 43 और एसी प्रथम में 13 वेटिंग की टिकट मिल रही है। यह ट्रेन पुणे से शाम 5.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 1.40 बजे अंबाला कैंट और 9.45 बजे जम्मूतवी पहुंचती है।
विज्ञापन



ट्रेन के संचालन के लिए जो भी आदेश जारी किए जाते हैं वह संबंधित रेल मंडल द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर आधारित होते हैं। अभी पुणे से जम्मूतवी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के लिए कोई भी निर्देश या आधिकारिक आदेश नहीं आए हैं, अगर आएंगे तो वह साझा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें