फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रोफेसरों का नौ माह से नहीं मिला वेतन, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकिशन साहिब खालसा कॉलेज के कर्मचारियों को नौ माह से वेतन न मिलने के कारण परेशानी हो रही हैं। इन कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन न तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और न ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से जारी किया जा रहा हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक तौर से परेशान हैं। कुछ स्टाफ सदस्य नौकरी छोड़कर भी जा चुके हैं। कॉलेज में वीरवार को एकत्रित हुए कर्मचारियों ने रोष जताया और वेतन जल्द जारी करने की मांग की। कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रामकुमार सैनी, डॉ. नीना कौशिक, प्रो. अमरिंद्र सिंह, प्रो. मनीषा मान, प्रो. प्रवीन कौर, प्रो. जगजोत कौर, प्रो. प्रेम लता, प्रो. रमनदीप सिंह, प्रो. हरसिमरन बैंस, प्रो. राशि बत्तरा, प्रो. अमनदीप काौर, तेजिंद्र कौर ने बताया कि अगस्त 2022 से फरवरी 2023 और फरवरी 2024 से मार्च 2024 एवं अप्रैल भी खत्म होने को है, करीब नाै महीने से वेतन न मिलने के कारण स्टाफ की हालत दयनीय हो चुकी है। वह अपने बच्चों के स्कूल और कॉलेज की फीस नहीं भर पा रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध को भी अवगत करवाया था, लेकिन उन्होंने कोई संतोष जनक जबाव नहीं दिया।
विज्ञापन


2005 में भी कॉलेज हो गया था बंद
पहले भी यह कॉलेज वेतन न मिलने के कारण चर्चा में रहा था और 2005 में इन्हीं हालातों के चलते हुए काॅलेज को बंद कर दिया गया था। 2011 में एसजीपीसी ने कॉलेज को अपने अधीन लेकर चलाना शुरू किया था। पहला सेशन 2011 में करीब 40 विद्यार्थियों से शुरू किया। इसके बाद तीन करोड़ से नया भवन शुरू किया गया। सभी स्टाफ सदस्यों ने 2011 से लेकर अब तक घर-घर जाकर विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया है। कॉलेज में करीब 52 गांवों से लड़के और लड़कियां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एसजीपीसी ने 40 विद्यार्थियों पर ही कॉलेज बसें उपलब्ध करवा दी थी।
प्रोफेसरों ने बताया कि बीते 26 अप्रैल 2023 को कॉलेज में सालाना इनाम वितरण समारोह किया गया था जिसमें उस समय कमेटी के तत्कालीन प्रधान बाबा करमजीत सिंह महंत एवं महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा ने बकाया पूरे वेतन के भुगतान का ऐलान किया था, लेकिन लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण स्टाफ का मनोबल टूट चुका है। यदि उनकी अभी भी कोई सुनवाई न हुई तो वह आंदोलन के लिए तैयार है।
विज्ञापन


वर्जन
बीते सितंबर माह से कॉलेज की देखरेख कमेटी के पास आई थी। तब से प्रोफेसर व कर्मचारियों का वेतन दिया जा रहा है। किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रुका है। जब कॉलेज शिरोमणि कमेटी के पास था, तब कर्मचारियों का वेतन रूका है, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। अभी उन्होंने दो महीने का वेतन भी बुधवार को ही रिलीज किया है।
विज्ञापन

भूपिंद्र सिंह असंध, प्रधान, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें