फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आम लोगों के लिए एक मई से खुलेगा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आचार संहिता के फेर में उलझकर आम लोगों के लिए एक माह से बंद पड़ा ऑल वेदर स्वीमिंग पुल एक मई से दोबारा शुरू हो जाएगा। उपायुक्त के पास मामला पहुंचने के बाद खेल विभाग व ठेकेदार संग मिलकर चर्चा की गई थी। इसके बाद खेल विभाग ने निर्णय लिया है कि आचार संहिता खत्म होने तक बिना निविदा के ही ठेके को आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में ठेकेदार से समझौता किया जाएगा। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गर्मी के दौरान स्वीमिंग के शौकीनों की संख्या बढ़ जाती है। पूल बंद होने के कारण वह एक माह से इधर-उधर भटक रहे थे। जबकि पूल में केवल खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। ऐसे में खेल विभाग को राजस्व का भी नुकसान झेलना पड़ रहा था।



-

यह था पूरा मामला

बता दें कि अंबाला छावनी के वाॅर हीरोज स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से ऑल वैदर स्वीमिंग पूल तैयार किया गया है। यह स्टेडियम से जुड़े स्वीमिंग खिलाड़ियों के अलावा तैराकी का शौक रखने वालों के लिए भी ठेके पर दिया जाता है। खेल विभाग की तरफ से मार्च माह 2024 तक के लिए यह टेंडर 1.67 लाख रुपये में दिया गया था लेकिन निविदा पूरी होने से पहले ही आचार संहिता लग गई। ऐसे में अब ठेकेदार ने पूल चलाने के इंकार कर दिया है। जबकि खेल विभाग बिना निविदा पर दिए आचार संहिता खत्म होने तक मंथली मोड पर चलाने की बात कह रहा है। ऐसे में आम लोगों के लिए यह पूल बंद पड़ा था। केवल खिलाड़ी ही तैयारी कर रहे हैं। एसडीएम के बाद यह मामला उपायुक्त के पास पहुंचा था। तब जाकर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन




-

1 मई से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। आचार संहिता के कारण बिना निविदा के वर्क को आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन




डॉ. प्रवीण, जिला खेल अधिकारी अंबाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें