फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों की नसबंदी करने को लेकर प्रक्रिया शुरू, नगर परिषद ने निकाला ई-टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद एरिया की सड़कों पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे बेसहारा कुत्तों से जनता को राहत मिलने वाली है। नगर परिषद ने इन कुत्तों की नसबंदी करवाने के लिए ई-टेंडर निकाल दिया है। 10 दिन बाद खुलने वाले टेंडर की पूरी प्रक्रिया ई-टेंडरिंग के जरिए ही होगी।
विज्ञापन

बाकायदा टेंडर भरते समय कुत्तों को पकड़ने से लेकर वापस छोड़ने तक के सभी खर्च जैसे नसबंदी, उपचार आदि का खर्च शामिल रहेगा। इसकी अदायगी गवर्नमेंट वेटरनिटी डॉक्टर व गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगा। बता दें कि अस्पतालों में रोजाना बेसहारा कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं गली-मोहल्लों में इन कुत्तों की संख्या इस कदर बढ़ गई है कि परिषद में भी शिकायत देने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में नगर परिषद ने दोबारा नसबंदी का ई-टेंडर जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्य सफाई निरीक्षण विनोद बैनिवाल ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें