घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद
पंजाब सीमा के पास बसे सरसिनी गांव के समीप शुक्रवार सुबह 8 बजे अनियंत्रित पिकअप की निजी बस से टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों वाहनों के चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 11 मजदूर चोटिल हो गए। राहगीरों की मदद से आनन-फानन में घायलों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण फिलहाल शिनाख्त नहीं हो गई। सभी घायल लालडू में किराये के मकान में रहते हैं। जिनकी पहचान आशीष (24), सचिन (18), मनोज (28), बलवंत (18), विनोद (28), धर्मेंद्र पासवान (36), राजेंद्र (55), विकास(25), बलविंदर कुमार (40),ओम प्रकाश (27), समीर (18) के रूप में हुई। यह मजदूर लालडू की धागा फैक्टरी में काम करते हैं और रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद बस में सवार होकर घर लौट रहे थे।