फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भजनों के माध्यम से बंदियों ने जपा भगवान का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल रविवार की सुबह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर हो गई। जेल परिसर में अरविन्द घोष के 150वें जन्मदिवस वर्ष पर श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की टीम ने हवन-यज्ञ और संकीर्तन किया। पंडित अभिषेक शर्मा ने हवन-यज्ञ करवाकर गीता जयंती समारोह का शुभारंभ किया। यज्ञ के मुख्य यजमान जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ रहे। इसके बाद पं. अभिषेक शर्मा, गोपिका वालिया और जेल के बंदियों ने सुरीले अंदाज में ‘रे मन कर ले गीता पाठ, यही तेरे काम आएगा, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र, श्रीकृष्ण कृपा अमृत पाठ, सदा सर पर तेरा हाथ रहे’ आदि भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा उन्होंने बहुत से भजन गाए और बंदियों को नियमित तौर पर श्री गीता जी का पाठ करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ ने स्वामी अरविंद घोष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत की आजादी में उनके योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वामी अरविंद स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि महानिदेशक अकिल मोहम्मद के दिशा-निर्देश पर अंबाला सेंट्रल जेल के बंदियों की सुविधाओं के लिए जेल प्रशासन ने अनेक कदम उठाए हैं। समय-समय पर महापुरुषों की पवित्र वाणी से रूबरू करवाने के अलावा उन्हें सकारात्मक वातावरण देने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है।
इच्छुक बंदियों को उच्च शिक्षा और विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण देने के प्रबंध किए गए हैं ताकि वे जेल से रिहा होकर सफलतापूर्वक जीवन यापन कर सकें। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की तरफ से राजेश चावला ने जेल की भजन मंडली को 3000 रुपये और गीता का पाठ कंठस्थ करने वाले बंदी को 500 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर उप अधीक्षक नीलम, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की टीम में जगदीश सचदेवा, रमेश गांधी, अनिल गर्ग, मोनू खरबंदा, राकेश अरोड़ा और मोनू चावला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें