फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में बंद अवतार सिंह-42 की वीरवार को मौत हो गई है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट फेल को मौत की वजह बताई जा रही है, जबकि परिजनों ने जेल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल का रहने वाला अवतार सिंह करीब डेढ़ साल से जेल में बंद था। परिजनों का कहना था कि दो दिन पहले अवतार से बात हुई तो उसने बीमार होने की बात कही थी। साथ ही उपचार में लापरवाही और दवाइयां नहीं उपलब्ध होने की भी शिकायत की थी। परिजन उनसे मिलने के लिए जाने वाले थे, इससे पहले बुधवार की रात को ही सेंट्रल जेल से फोन पर सूचना मिली थी अवतार की मौत हो गई है। जेल प्रबंधन की तरफ से हार्ट अटैक होने की बात कही गई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि जेल प्रबंधन की लापरवाही के कारण अवतार ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में जेल अधीक्षक लखबीर बराड़ ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच चल रही है। डॉक्टरों ने फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें