फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालक मंडल की ओर से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हुसैनी तथा दूधली गांव में यह कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें योजना से जुड़ी सभी सुविधाओं और लाभों की जानकारी देना था।
विज्ञापन

डॉ. पवन सैनी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली के भारी बिलों से राहत पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें