फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्ड 30 और 28 की अलग-अलग गलियां बनेंगी सड़कें और नालियां होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। परिषद द्वारा शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़क मरम्मत, ड्रेन निर्माण और नए पेवर ब्लॉक लगाने जैसे कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


सूची के अनुसार होंगे काम
नगर परिषद द्वारा जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 30 में मरम्मत कार्यों पर लगभग 29.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, इसके अलावा, इसी वार्ड के चर्च कंपाउंड में 200 एमएम पाइपलाइन डालने और इंटरलॉकिंग ब्लॉक की सड़क बनाने के लिए 16.91 लाख रुपये का बजट तय किया गया है, वहीं वार्ड नंबर 28 में भी विभिन्न स्थानों पर सड़क और नाली मरम्मत के लिए 30.01 लाख रुपये की निविदा जारी की गई है।

विभिन्न वार्डों में होने वाले मुख्य कार्य
दशमेश नगर (वार्ड-11) ममता के घर से महेश के घर तक और अमित राजपूत से रमेश कुमार के घर तक नई सड़क और ड्रेन टाइप-2 का निर्माण होगा। इस पर लगभग 11.99 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार नन्हेडा (वार्ड-23) में गुरमेल सिंह के घर से बलजीत सिंह के घर के पीछे आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा। इस सुविधा पर 4.98 लाख रुपये खर्च होंगे, वहीं एकता विहार (वार्ड-14) में डेरा सच्चा सौदा के सामने मुख्य टांगरी बांध पर ड्रेन और पेवर ब्लॉक का कार्य होगा, इस पर 2.36 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को करवाया जा रहा है। इन कार्याें से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो रहा है। इन कार्याें के लिए वार्ड पार्षद लगातार सूची उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि उनके वार्ड में रहने वाले लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर,अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें