अंबाला सिटी। 27 से 29 अगस्त तक अंबाला में राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा की प्रतियोगिताएं होगी। इसके लिए सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम को बैडमिंटन खेल से पहले तैयारियां शुरू कर दी गई है, जिससे कि विभिन्न जिलों से खेलों में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को मैदान में किसी तरह की परेशानी न हो।
बता दें कि सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेलो हरियाणा के तहत बैडमिंटन की प्रतियोगिता होगी। जहां पर प्रदेशभर की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचेगी। राज्यस्तरीय खेल होने के कारण प्रशासन किसी भी तरह से ढील बरतना नहीं चाहता है। जिसको लेकर स्टेडियम में जो भी अव्यवस्थाएं हैं उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। इसमें स्टेडियम में वाटर कूलर, शौचालयों की व्यवस्था, बैठने के लिए कुर्सियों को लगवाना बैडमिंटन कोर्ट को ठीक करवाना आदि कार्य किए जा रहे हैं।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में पहुंचेंगे 44 कोच
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। बैडमिंटन के लिए एक जिले से 2 महिला खिलाड़ियों को चयनित किया जाता है। ऐसे में कुल 44 खिलाड़ी अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले से कोच व अन्य भी पहुंच सकते है। इसी कारण अन्य दिनों के मुकाबले राजीव गांधी स्टेडियम में इन तीन दिनों में खूब रौनक रहेगी और वहीं दशकों की संख्या में भी अधिक होगी। इसे देखते हुए स्टेडियमों को तैयार किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं होनी है। किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी न हो। इसके लिए हम अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रहे हैं।
- एन सत्यन, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।