फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक महीने से चल रही करवा चौथ की तैयारी आज बुजुर्गों का दंपती लेंगे आशीर्वाद

Thu, 09 Oct 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
तरूण अपनी पत्नी प्रियंका के साथ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शादी के बाद पहला करवा चौथ प्रत्येक महिला के लिए अलग महत्व रखता है। पहले करवा चौथ की याद वह पूरी जिंदगी अपने साथ रखती हैं। इस त्योहार को खास बनाने के लिए महिलाएं एक महीने से पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। कपड़े, आभूषण, मेकअप, मेहंदी, व्रत का सामान क्या-क्या लेना है, इसकी चर्चा भी पहले ही घर में शुरू हो जाती है। पति पत्नी के लिए यह त्योहार भावनात्मक जुड़ाव काे प्रदर्शित करता है। अंबाला के कुछ ऐसे ही दंपतियों ने अपने पहले करवा चौथ को विशेष रूप से मनाने के लिए योजना बनाई है। करवा चौथ पर दंपती घर में बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त अपने जीवन को सुखमय बनाएंगे।
पति के साथ की शॉपिंग, बाहर करेंगे रात्रि भोज
करवा चौथ के व्रत को लेकर मैं 15 दिन से तैयारी कर रही हूं। पति तरुण ने मेरे साथ मिलकर साड़ी और जेवर की खरीदारी की है। कल का करवाचौथ का व्रत मेरे लिए सबसे खास है। व्रत की शुरूआत सरगी के साथ होगी। इसके बाद शाम चार बजे शिव मंदिर में करवाचौथ की कथा सुनी जाएगी रात के समय चांद का दीदार कर पति को छलनी में देखने के बाद पति के हाथों से ही पानी पीकर अपने व्रत को खाेलूंगी। व्रत खोलने के बाद हम दोनों रात्रिभोज करने के लिए बाहर जाएंगे।
विज्ञापन

प्रियंका,अंबाला छावनी।
रिश्तों में नई मिठास लेकर आए यह त्योहार
हम दोनों पति पत्नी का यह पहला करवाचौथ है। करवाचौथ को लेकर हमने करीब एक सप्ताह पहले ही तैयारी शुरू कर दी थीं। मेरे पति सुमित मलिक ने मेरे लिए साड़ी, पूजा की थाली और सजावट किए हुए दीये खुद चुने। हमने घर की सजावट भी की हुई है। इस सजावट ने इस त्योहार को और भी यादगार बना दिया है। शुक्रवार की सुबह सरगी के समय हम दोनों परिवार के साथ पारंपरिक विधि से दिन की शुरुआत करेंगे। पूरे दिन व्रत रखकर शाम को चांद का इंतजार रहेगा। यह करवा चौथ का व्रत मेरे लिए सिर्फ एक रीति नहीं, बल्कि जीवन साथी के प्रति आभार और साथ निभाने का एक भावनात्मक वचन है। मैं चाहती हूं कि यह पहला करवा चौथ हमारे रिश्ते में नई मिठास लेकर आए।
विज्ञापन


- मनमोहन, अंबाला सिटी।
रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों को गेट टू गेदर के लिए बुलाया
हम दोनों अपने पहले करवा चौथ के व्रत को यादगार बनान चाहते हैं, इसके लिए पति लक्ष्य भसीन ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शाम को गेट टू गेदर के लिए बुलाया है जहां पर सभी मिलकर डिनर करेंगे। सुबह करवाचौथ के व्रत की शुरूआत सरगी के साथ होगी। उसके बाद शाम चार बजे घर पर करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए आस पड़ोस की महिलाएं हमारे घर पर आएंगी, इसके बाद मैं भी अन्य महिलाओं के साथ पूजा करूंगी। पूजा के बाद रात को चांद को देख पति का दीदार कर व्रत खोलूंगी।
- ऋचा, अंबाला छावनी ।

तरूण अपनी पत्नी प्रियंका के साथ। स्वयं

तरूण अपनी पत्नी प्रियंका के साथ। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें