अंबाला सिटी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण-1 की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम के मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं की 300 मीटर दौड़ में प्रीति मोहड़ा प्रथम, नेहा मोहड़ा द्वितीय व मनीषा खैरा तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में नेहा रानी मोहड़ा प्रथम, प्रीति मोहड़ा द्वितीय व राशि अद्दोमाजरा तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण-1 मुनीषा नेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उनमें आत्म विश्वास बढ़ेगा।