फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुम्हारों को बर्तन बनाने वाली जमीन का मिलेगा हक

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। प्रदेश के कुम्हारों को अब बर्तन बनाने वाली जमीन के लिए हक मिलने वाला है। दरअसल सरकार की योजना के तहत उन्हें जल्द ही सरकारी कागज मिलने वाले हैं। इस योजना का लाभ अंबाला जिले में बराड़ा के भी सैकड़ों कुम्हार परिवारों को मिलेगा। बराड़ा बीडीपीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी लिस्ट के अनुसार बराड़ा के गांवों में रह रहे कुम्हार परिवारों को उनकी जमीन का सर्टिफिकेट मिलेगा। इस जमीन पर कब्जा कुम्हार परिवार का होगा जबकि मालिकाना हक पंचायत का रहेगा।
विज्ञापन


आवापजावा की जमीन
जिन गांवों में कुम्हार समाज की आबादी होती थी, वहां पर मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए पंचायती जगह दी जाती थी। उस जगह को आवापजावा की जमीन कहा जाता था। इसी जगह पर कुम्हार बर्तन बनाता था और आग में पकाकर उन्हें बेचता था। इसी आवापजावा की जमीन से उनकी आजीविका चलती है, लेकिन उनके पास इस जमीन के हक संबंधी कोई अधिकारिक कागजात नहीं थे। लंबे समय से वह बिना किसी कागजात के इस जमीन को प्रयोग में ला रहे थे।





मंत्री अनिल विज जल्द करेंगे सर्टिफिकेट आवंटित

एससीपीओ शुभम के अनुसार इस योजना के पहले चरण में बराड़ा के 8 गावों के 151 लोगों को शामिल किया गया है, इनमें गांव अधोया हिंदुआन, फोक्सा, सोहाता, सरकपुर, सुभरी, कसेरला खुर्द, कसेरला कलां, हेमा माजरा, उगाला आदि शामिल हैं। बीडीपीओ कार्यालय द्वारा इन गांवों के लाभपात्रों के लिए प्रमाणपत्र बना दिए गए हैं और जल्द ही अंबाला जिले के लाभपात्रों को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन




आवापजावा की जमीन के लिए बराड़ा बीडीपीओ कार्यालय की तरफ से जिन गांवों की लिस्ट आई है। उन गांवों के कुम्हार परिवारों के सर्टिफिकेट तैयार किए जा चुके हैं। जल्द ही मंत्री अनिल विज इस योजना के तहत कुम्हार परिवारों को जगह के सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।
विज्ञापन


- सुशील मंगला, बीडीपीओ बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें