फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने दो सामूहिक ट्रॉफी और एकल पदक पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कालेज में आयोजित एनसीसी कैंप में विजेता पॉलिटेक्निक के छात्र व अन्य ट्राफी ? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने एनसीसी कैंप में दो सामूहिक ट्रॉफी तथा एक एकल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. राजीव सपना ने बताया कहा कि इस सात दिवसीय शिविर में 10 शिक्षण संस्थानों के 400 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें कैडेट्स को एनसीसी के बी तथा सी प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए वेपन ट्रेनिंग, मानचित्र ट्रेनिंग, ड्रिल प्रेक्टिस एवं अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी गई। पॉलिटेक्निक के एएनओ कैप्टन जगजीत सिंह ने इसमें 38 कैडेट्स के साथ भाग लिया। पॉलिटेक्निक कैडेट्स ने दबदबा बनाते हुए 4 में से 2 सामूहिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान लेते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक को प्रथम स्थान दिया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में कैडेट हरांश तथा नंदिनी समेत 6 कैडेट्स में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कैडेट चेतना व साक्षी ने गिद्दा नृत्य प्रस्तुत किया। जिसको 5 निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रथम घोषित किया। इसके अलावा अंडर ऑफिसर प्रिया शर्मा को बेस्ट कैडेट घोषित करते हुए स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें