फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुस्तैद : बीसी बाजार मैदान में लड़ाए गाय और सूअर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गोवर्धन पूजन पर वर्षों से चली आ रही गाय और सूअर को लड़ाने की परंपरा शनिवार को भी देखने को मिली। हालांकि दशहरा मैदान में पुलिस का पहरा था। मैदान के मुख्य गेट पर हथकड़ी लगाकर बंद किया था और किसी को यह परंपरा निभाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए ग्वालमंडी के लोग यह परंपरा नहीं निभा सके।
विज्ञापन

गांधी मैदान में भी यह होती थी लेकिन बीसी बाजार के यादव समाज के लोगों ने इस परंपरा को आर्य गर्ल्स कॉलेज के सामने खाली मैदान में निभाया। बैंड के साथ नाचते हुए गाय माता को सजाकर मैदान में लाया गया थ। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गो का रूप धारण कर अपने खुरों से सुअर का वध किया था, जिससे यह रिवाज शुरू हुआ। यह परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बन गई। जबकि ग्वालमंडी में इस परंपरा के तहत लड़ाई न कराते हुए सूअर के बच्चे को खुला छोड़ दिया था।
दरअसल, पिछले साल इस परंपरा के दौरान झगड़ा हो गया था। पुलिस व लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। यह परंपरा निभाने के बाद दोपहर बाद सभी ने ग्वाल मंडी में एक दूसरे के घर- घर जाकर लाठी से लड़कर भी परंपरा को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें