फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। धुंध में वाहन चालकों को हादसों से बचाने और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। वीरवार को डीएसपी सुरेश कुमार टीम सहित मैदान में उतरे।
विज्ञापन

इस कड़ी में वीरवार को डीएसपी ने अधोया चौक पर ओवरलोड और बिना नंबर वाले डंपरों सहित अन्य वाहनों को रोककर उनके चालान करवाए। डीएसपी ने लापरवाह वाहन चालकों को चेतावनी दी यदि फिर भी उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बिना हेलमेट और नाबालिग बच्चे जो बाइक लेकर चल रहे थे, उन्हें समझाया कि हेलमेट डालकर वाहन चलाएं और कागज पूरे रखें। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना दें। उन्होंने ऑटो चालकों और अन्य वाहन चालकों को भी चेतावनी दी कि वह अपने वाहन सड़क के ऊपर ना खड़ा करें।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज कर्मवीर सैनी ने कहा कि इस दौरान करीब 40 लापरवाह वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
वहीं इस दौरान पुलिस कार्रवाई को देखकर वाहन चालकों में हड़बड़ाहट रही और वो वाहन सहित इधर-उधर भागते नजर आए। इसके अलावा बराड़ा के महाराणा प्रताप चौक पर भी टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें