- टेनिस के अंडर-19 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14, फरीदाबाद प्रथम, पुलिस डीएवी सिटी द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2026 (जोनल लेवल) का आगाज हुआ। शतरंज और लॉन टेनिस की रोमांचक प्रतियोगिताओं में हरियाणा के विभिन्न डीएवी स्कूलों से आए 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शतरंज के अंडर-19 बालक वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम ने द्वितीय और एसबीपी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल एवं हरियाणा जोन के असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर डॉ. विकास कोहली ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने डीएवी संस्थाओं के प्रधान आर्य रतन पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को तनावमुक्त रखने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल एवं हरियाणा जोन के असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर डॉ. विकास कोहली ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की रीढ़ हैं। टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (बालक एवं बालिका वर्ग) के मुकाबले खेले गए। सभी विजेता खिलाड़ी अब आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शतरंज मुकाबले के परिणाम (बालक वर्ग)-
अंडर-19 वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, गुरुग्राम ने द्वितीय और एसबीपी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-17 वर्ग श्रेणी में प्रथम स्थान डीएवी मल्टीपर्पज़ पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15, सोनीपत ने, द्वितीय डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, गुरुग्राम ने और तृतीय स्थान डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, टोहाना ने हासिल किया।वहीं, अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान पर डीएवी मल्टीपर्पज़ पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15, सोनीपत की टीम तो द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14, गुरुग्राम और डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49, गुरुग्राम की टीम रही।
लॉन टेनिस मुकाबले के परिणाम
बालक वर्ग अंडर-19 में प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, फरीदाबाद), द्वितीय पुलिस डीएवी (सिटी), तृतीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल (थर्मल कॉलोनी, पानीपत) ने हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-17 वर्ग में प्रथम डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, गुरुग्राम), द्वितीय पुलिस डीएवी (सिटी) और तृतीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, फरीदाबाद), अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, गुरुग्राम), द्वितीय डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-49, गुरुग्राम) और तृतीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल (थर्मल कॉलोनी, पानीपत) ने हासिल किया। जबकि बालिका वर्ग के अंडर-19 में प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, गुरुग्राम), द्वितीय डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, फरीदाबाद) और तृतीय पुलिस डीएवी (सिटी), अंडर-17 में प्रथम स्थान हंसराज पब्लिक स्कूल (सेक्टर-6, पंचकूला), द्वितीय डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, गुरुग्राम) और अंडर-14 में प्रथम स्थान डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल (जींद), द्वितीय डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-14, गुरुग्राम) एवं तृतीय स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल (सेक्टर-3, कुरुक्षेत्र) ने प्राप्त किया।