फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से प्रतिबंधित मांस लेकर घर आ रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सहारनपुर से प्रतिबंधित मांस लेकर घर आ रहे चार लोगों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर से काबू किया है। पुलिस चारों को थाने ले आई और मांस का सैंपल लेकर बिलासपुर लैब में भिजवाया है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि यह प्रतिबंधित मांस गोवंश का है। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार को चार लोग सहारनपुर से करीब बीस किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बाल्टी में भरकर ट्रेन के माध्यम से छावनी अपने घर लेकर आ रहे थे। जैसे ही चारों रेलवे स्टेशन से बाहर निकले तो पुलिस ने इन्हें संदेह के आधार पर दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ईद के बाद वह यह प्रतिबंधित मांस सहारनपुर से खाने के लिए मांग कर लाए हैं। बताया गया है कि प्रतिबंधित मांस के बड़े बड़े टुकड़े हैं। फिलहाल चारों लोगों को गणमान्य लोगों की मौजूदगी में घर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सूरज चावला ने बताया कि प्रतिबंधित मांस का वेटनरी डॉक्टर से सैंपल भरा कर जांच के लिए बिलासपुर में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें