संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रविवार को पुलिस की ओर से अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चौथे चरण के तहत क्रिकेट मुकाबले करवाए गए। आठ टीमों के बीच चार मुकाबले हुए। पहला मुकाबला मैट्रो मोटर व सीए इलेवन के बीच खेला गया। यह मुकाबला सीए इलेवन की टीम ने छह विकेट से जीत लिया।
दूसरा मुकाबला अंबाला पुलिस व आई हेट पॉलिथीन के बीच हुआ। इसे अंबाला पुलिस की टीम ने 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में एसआई अजय बक्शी मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि चौथा मुकाबला डीसी ऑफिस व ज्वेलर्स इलेवन के बीच खेला गया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत डीसी ऑफिस इलेवन ने 38 रन से मुकाबले को जीत लिया। इस क्रिकेट के चौथे चरण में एनडीपीएस सैल इंचार्ज अजय कुमार व एएसआई रणदीप गौड़ ने अहम भूमिका निभाई।
17 को होगा डीएफए फुटबॉल टूर्नामेंट : अंबाला। फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अंबाला में 17 जनवरी को डीएफए फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। जिला फुुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में अंबाला के 12 से 16 क्लब भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर गीता गोपाल संस्थान में बैठक हुई। इसमें क्लबों के प्रधान, सचिव व डीएफए के प्रधान बीएस बिंद्रा व डीएफए महासचिव अरविंद शर्मा शामिल रहे। इन क्लबों में अर्जुना, वाइटल, वारीर, सिटी यूनाइटेड, अंबाला फुटबॉल क्लब, बद्रीनाथ, मिक्की मॉडल, मॉर्निंग क्लब, रॉयल एफसी, खालसा क्लब, क्लब की टीम शामिल होगी। मौके पर सीनियर उपप्रधान बलित नागपाल, कोषाध्यक्ष रविंदर उपस्थित रहे। संवाद
अंबाला सिटी में खेल प्रतियोगिता के दौरान डिस्क थ्रो में हिस्सा लेती महिला। प्रवक्ता- फोटो : credit
अंबाला सिटी में खेल प्रतियोगिता के दौरान डिस्क थ्रो में हिस्सा लेती महिला। प्रवक्ता- फोटो : credit