फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में वीरवार को जिलेभर के विभिन्न मैदानों पर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान जिले भर के विभिन्न राजकीय व निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़ व अन्य दर्जन भर खेलों में भाग लिया। खेलों में जिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, उनका जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। सिटी के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित लड़कों की खेल प्रतियोगिताओं को लेकर काफी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
छावनी में आयोजित हैंडबॉल के अंडर 17 मुकाबले में एसडी कन्या स्कूल ने प्रथम व फारूखा खालसा स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में फारुखा खालसा ने प्रथम और आरएसजेजीएसएसएस बब्याल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
वॉलीबॉल के अंडर 17 मुकाबले में डीसी मॉडल स्कूल ने प्रथम और जीएसएसएस सपेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में जीएसएसएस सपेड़ा प्रथम और जीएसएसएस सुलतानपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कबड्डी में अंडर 17 में जीएमएस टुंडला ने प्रथम, जीएसएसएस करधान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में जीएसएसएस सुलतानपुर प्रथम और जीएसएसएस सपेड़ा द्वितीय स्थान पर रहा।
खो-खो अंडर 17 में जीएसएसएस टुंडला ने प्रथम और जीएसएसएस सपेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में जीएसएसएस सपेड़ा प्रथम और जीएचएस टुंडला द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें