फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वाॅलीबाॅल और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कबड्डी में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के पावन अवसर पर संस्कारों पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी और लॉन्ग जंप जैसी प्रतिस्पर्धाओं में अपनी खेल भावना का शानदार परिचय दिया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से हुआ। सांस्कृतिक मंच पर विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नैतिक शिक्षा और संस्कारों से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा और मुख्य अध्यापिका मीनाक्षी गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आर्य समाज मेन बाजार के प्रधान डॉ. राजेंद्र तायल और आर्य स्कूल प्रबंधन समिति के प्रबंधक डॉ. विश्वबंधु गुप्ता ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर नागरिक बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें विद्यालय के डीपीई मदन मोहन, पीटीआई मनीष कुमार, अध्यापक कुलदीप सिंह और सुरेंद्र कुमार शास्त्री का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें