फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरिहर एक्सप्रेस के चंडीगढ़ तक विस्तार की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14524 को अंबाला के बजाय चंडीगढ़ से चलाने की योजना तैयार की जा रही है ताकि चंडीगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को भी ट्रेन में सफर करने की सुविधा मिल सके।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि चंडीगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों की तरफ से लगातार आग्रह प्राप्त हो रहे हैं कि अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस का विस्तार चंडीगढ़ तक किया जाए। इस संबंध में प्रस्तावित योजना तैयार की जाएगी और इसे रेलवे के पास भेजा जाएगा। मौजूदा समय में हरिहर एक्सप्रेस का सप्ताह के दो दिन संचालन अंबाला छावनी से होता है। ऐसे में यहां यात्रियों की काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह एक मात्र ट्रेन है जोकि अंबाला छावनी से बरौनी की तरफ संचालित होती है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14523 बरौनी से अंबाला और 14524 अंबाला से बरौनी के बीच चलती है जोकि लगभग 1304 किमी की दूरी तय करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें