फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओमला नदी तक बिछाई गई पाइप लाइन, जलभराव से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए ओमला नदी ​तक बिछाई पाइप लाइन से निकलत
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के औद्योगिक क्षेत्र में अब जलभराव नहीं रहेगा और न ही बाढ़ का डर सताएगा। नगर परिषद ने औद्योगिक क्षेत्र से एक पाइप लाइन सीधा ओमला नदी से जोड़ दी है जोकि खुड्डा खुर्द में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से भी जोड़ी गई है। इस सुविधा के तहत अगर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव होता है तो पंप सेट की मदद से पानी को ओमला नदी की तरफ जाने वाली पाइप लाइन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस सुविधा का पिछले दिनों ट्रायल भी किया गया था जोकि पूरी तरह से सफल रहा है।
विज्ञापन

दो किमी लंबी डाली भूमिगत पाइप लाइन : औद्योगिक क्षेत्र को पानी की मार से बचाने के लिए लगभग दो किमी लंबी पाइप लाइन डाली गई है, इसका एक हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ा गया है ताकि पानी की निकासी तुरंत हो सके। इस कार्य के लिए विशेष मशीन की मदद ली गई थी जोकि भूमिगत पाइप डालने में सक्षम है। इस सुविधा का सीधा फायदा औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों सहित स्थानीय लोगों को मिलेगा।
18 करोड़ की परियोजना : छावनी के खुड्डा खुर्द में 18 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, इसके तहत ही पानी की निकासी का प्रबंध किया गया है और पाइप लाइन डाली गई है। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के तैयार होने से भी पानी की निकासी में काफी राहत मिलेगी। इस कार्य को पूरा होने में छह माह का समय लगेगा। इस सुविधा से लगभग 25 से 30 हजार आबादी को फायदा होगा।

अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए ओमला नदी तक बिछाई पाइप लाइन से निकलत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें