शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले लेते हुए अभ्यर्थी। संवाद
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए दूसरे दिन भी भीड़ जमा रही।
सुबह से लेकर शाम तक दोनों संस्थान में दाखिले किए गए। संस्थान में सबसे ज्यादा दाखिले कंप्यूटर ब्रांच में हुए, इसके साथ ही एमएलटी ब्रांच में भी अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई। दोनों पॉलीटेक्निक संस्थान प्रदेश के बड़े स्थानों में से एक हैं। दोनों संस्थानों में प्रदेश के कई जगहों से अभ्यर्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे। दोनों संस्थानों में शाम तक करीब 270 ने दाखिला लिया।
दाखिले के लिए अलग-अलग विंग बनाए जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली काउंसलिंग के बाद दाखिला के लिए सूची में आया है। उन अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच कर दाखिला किया जा रहा है। पहले दस्तावेज जांच किए जा रहे हैं, उसके बाद दाखिला टीम उनकी ओर से भरे गए कोर्स विकल्प के अनुसार नाम आने पर दाखिला कर रही है। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूरे हैं, उनको दाखिला दिया जा रहा है, जबकि अधूरे दस्तावेज होने पर उनको पूरा करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
पहली सूची में नाम नहीं आने पर दोबारा भरने होंगे कोर्स विकल्प :कई अभ्यर्थी ऐसे भी संस्थान में पहुंच रहे हैं, जिनका पहली काउंसलिंग के बाद सूची में नाम नहीं आया है। ऐसे अभ्यर्थियों को अब दूसरी काउंसलिंग में दोबारा कोर्स विकल्प भरने होंगे। यह विकल्प भरने के बाद दोबारा सूची जारी होगी। वहीं, पहली काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया 21 जुलाई तक चलेगी। फीस भरने पर अभ्यर्थी की सीट पक्की मानी जाएगी। इसके बाद सभी संस्थानों में सीट को अपडेट किया जाएगा और देखा जाएगा कि कितनी सीट पर दाखिला हुआ है और कितनी खाली हैं। 23 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग शुरू होगी।