फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: देह व्यापार मामले में पकड़े गया दलाल एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। न्यू दयाल बाग में चल रहे अनैतिक देह व्यापार मामले में पुलिस के नाम से डरा धमका कर एक लाख रुपये ऐंठने व धोखाधड़ी करने के आरोपी अमरजीत को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी का एक दिन का रिमांड मिला। पुलिस रिमांड में अमरजीत से खुलासा करेगी कि आखिर उसने कब व कैसे यह पूरा खेल रचा और कौन-कौन इसमें शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि पालम विहार निवासी अमरजीत सिंह को पुलिस ने 23 मार्च को काबू किया था। दरअसल, 21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना महेशनगर क्षेत्र न्यू दयाल बाग छावनी में रिहायशी मकानों में रुपयों के लालच में अनैतिक देह व्यापार का कार्य होता है। सूचना के आधार पर उप-पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में छापामारी के दौरान मौके से आरोपी विकास व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में संलिप्त मौके से फरार आरोपी महिला को आरोपी मनजीत सिंह ने पुलिस के नाम से डरा धमका कर पैसे ऐंठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें