अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालात यह हैं कि भवन में सफाई के लिए एसडीएम की ओर से नगर परिषद के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद भी ठीक से सफाई नहीं हो रही। भवन में नियमित सफाई होने के बजाय कभी एक दिन छोड़कर तो कभी सप्ताह में महज दो दिन ही झाड़ू लग रही है। गंदगी के कारण तहसील और उपमंडल कार्यालय में काम लेकर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीढ़ियों पर जाले, शौचालय में बदबू
भवन में वोटर कार्यालय के पास की सीढ़ियों पर धूल और गंदगी की परत जमी हुई है, वहीं रेलिंग पर मकड़ियों ने जाले बने हुए हैं। शौचालयों में गंदगी के कारण लोग जाने से कतरा रहे हैं। बेसमेंट में सीढि़यों के नीचे गंदगी का डंपिंग जोन बना दिया गया है। डस्टबिन कचरे से भरे पड़े हैं और कूड़ा फर्श पर बिखरा रहता है।
ठेका खत्म होने के बाद नही हुआ दोबारा
एसडीएम कार्यालय में सफाई का पुराना ठेका समाप्त हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं, इसके बाद दोबारा ठेका नहीं होने के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ गई, हालांकि वैकल्पिक तौर पर नगर परिषद से दो कर्मचारियों की मांग की गई थी, लेकिन सफाई कर्मचारियों द्वारा रोजाना ठीक से सफाई नहीं की जा रही है।
सफाई का पुराना ठेका खत्म होने के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नगर परिषद से दो सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। नया ठेका प्रक्रिया में है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा ताकि नियमित सफाई सुनिश्चित हो सके।
- संजीव, सुपरीटेंडेंट, एसडीएम कार्यालय, अंबाला छावनी।
छावनी के उपमंडल भवन में बेसमेंट में लगा गंदगी का अंबार। संवाद
छावनी के उपमंडल भवन में बेसमेंट में लगा गंदगी का अंबार। संवाद
छावनी के उपमंडल भवन में बेसमेंट में लगा गंदगी का अंबार। संवाद
छावनी के उपमंडल भवन में बेसमेंट में लगा गंदगी का अंबार। संवाद
छावनी के उपमंडल भवन में बेसमेंट में लगा गंदगी का अंबार। संवाद