नारायणगढ़। चोरी के मामले में सीआईए ने कार्रवाई करते हुए बरोली गांव निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उप निरीक्षक जरनैल सिंह ने बताया, राज कमल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीन जनवरी को गांव में आरोपी प्रदीप व अन्य ने उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर बैटरी बरामद की है। संवाद
चोरी के मामले युवक काबू, बाइक बरामद
अंबाला सिटी। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते घेलकलां निवासी आरोपी विक्रम सिंह उर्फ राजन को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चौकी प्रभारी नंबर ने बताया कि इस मामले में हीरा नगर निवासी हसन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो जनवरी को नावल्टी चौक के पास से अज्ञात आरोपी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। आरोपी से बाइक भी बरामद कर ली है। संवाद
जान से मारने धमकी देने वाले दो आरोपी काबू
अंबाला सिटी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नया गांव निवासी अर्जुन उर्फ लवी और रविदास माजरी निवासी कार्तिक को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अंकित ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 दिसंबर को आरोपी अर्जुन उर्फ लवी, कार्तिक व अन्य ने उससे तथा उसके दोस्त से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
मकान दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी काबू
अंबाला सिटी। मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसा सिंह गार्डन निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। महमूदपुर गांव जिला यमुनानगर निवासी संजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 अक्तूबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 के दौरान आरोपी संजय कुमार व अन्य ने आसा सिंह गार्डन में उससे मकान दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी से एक बड़ी रकम हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। संवाद