फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फार्मा कंपनी ट्राइटेंट ड्रग्स कार्यालय सील

Tue, 02 Dec 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग की टीम ने कैंट के डिफेंस कॉलोनी की फार्मा कंपनी ट्राइटेंट ड्रग्स कार्यालय पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। अंबाला से बाहर की नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग की टीम ने यह कार्रवाई 22 नवंबर को की थी। उस समय टीम ने कंपनी द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई की जाने की सूचना पर सैंपलिंग की थी।
विज्ञापन

रिकॉर्ड कब्जे में लेने के बाद किराये पर चल रहे कार्यालय को सील कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद हरकत में आए जिला औषधि नियंत्रक हेमंत ग्रोवर ने शुक्रवार को कंपनी संचालक को एक नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस के जरिये संचालक से तीन साल की सेल परचेज का रिकार्ड मांगा है। ताकि पता चल सके कि आखिर दवाइयां कहां से आती थी और कहां-कहां उनकी आपूर्ति होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें