ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी
उपायुक्त ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में नीट की परीक्षा को लेकर चर्चा हुई है। यह परीक्षा रविवार को होगी। इसके साथ ही जिले में सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वह सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे माहौल खराब हो। साथ ही पत्रकारों को भी आर्मी से संबंधित लाइव न चलाने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि ड्रोन पर पाबंदी लगाने की तैयारी भी चल रही है। इसको लेकर जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। जो लोग शादी जैसे कार्यक्रम में ड्रोन चलाना चाहते हैं, उनको अनुमति लेनी होगी। उनको तारीख और ड्रोन का मॉडल भी बताना होगा, तभी उनको अनुमति मिलेगी। बाकी सभी ड्रोन पर पाबंदी रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा खत्म हो चुका हैं। उनको पाकिस्तान लौटाने का समय दिया गया था, वह भी खत्म हो चुका है। अभी पुलिस प्रशासन की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों की वेरिफिकेशन की जा रही है, अगर कोई नागरिक मिलता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही गैरकानूनी बांग्लादेशी नागरिक अगर कोई मिलता है तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Ambala: मकान की छत गिरने से 3 लोगों की मौत, मृतकों में पांच साल का मासूम भी शामिल