फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जलभराव का होगा स्थायी समाधान, आईआईटी रुड़की तैयार कर रहा ड्रेनेज प्लान

Fri, 10 Jul 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी में जनसुनवाई के दौरान ​शिकायतें सुनते पूर्व राज्यमंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को फोन कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश भी दिए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राज्यमंत्री ने बताया कि सिटी में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए आईआईटी रुड़की की ओर से एक विस्तृत जल निकासी प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें सात प्रमुख विभागों, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई, लोक निर्माण, नगर निगम, एचएसवीपी और राजस्व को एक साथ जोड़ा गया है। इस प्लान को 31 जुलाई तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद धरातल पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान राशन डिपो की शिफ्टिंग, कपड़ा मार्केट की समस्याओं और एनएचएम कर्मियों की रोस्टर प्रणाली में सुधार जैसी मांगें प्रमुखता से रखी गईं। असीम गोयल ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंबाला सिटी को और अधिक सुंदर व विकसित बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर घन्नौर के किसानों ने नहरी पानी की सुविधा मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री का सिरोपा भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं, नेपाल में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रांजल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, निजी सचिव सौरभ गुप्ता सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अंबाला सिटी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते पूर्व राज्यमंत्री। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें