फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि पर लोगों का विश्वास, उनकी समस्या दूर करना प्राथमिक लक्ष्य : कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि होने के नाते उन पर लोगों का अधिक विश्वास होता है। उनकी समस्याओं को दूर करना व उनके सुख-दुख साझा करना उनका प्राथमिक लक्ष्य है। लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि जहां पर दूसरे दल के जनप्रतिनिधि हैं, वहां पर क्या कार्य किए जा रहे हैं, उसकी जवाबदेही भी सरकार की होती है। अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ जनता को समय अवधि में दिलवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सांसद रतनलाल कटारिया मंगलवार को एनआईसी कार्यालय शहर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सांसद ने बताया कि बैठक में 21 मुद्दे रखे गए। इसके साथ-साथ पिछली बैठक के दौरान जो निर्णय लिए गए थे, उसके बारे में भी एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला भी मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने सांसद व विधायक का अभिनंदन किया। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) के चेयरमैन और सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं, उसकी जानकारी हासिल करना बैठक का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सांसद ने एजेंडे में रखे बिंदु महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री अवास योजना (ग्रामीण) सहित 21 मुद्दों के बारे में विस्तार से समीक्षा करते हुए जानकारी हासिल की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, सीईओ जिला परिषद जगदीप ढांडा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा डाबला, रितेश गोयल मौजूद रहे।
एक फरवरी को पेश होगा बजट
सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि 31 जनवरी को संसद में बजट सत्र चलने वाला है। एक फरवरी को बजट पेश होगा। बजट पेश होने वाले दिन का देश की लगभग 137 करोड़ जनता को इंतजार होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें