फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिव्यांग पेंशन और पीपीपी की समस्या लेकर शिविर में पहुंचे लोग

Fri, 06 Feb 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हुमायुपुर गांव से आए जोगिंद्र ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर अपनी समस्या रखी, इस पर नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस पर क्रिड से गौरव ने बताया कि इनकी इन्कम जांच का कार्य कर दिया गया है और औपचारिकता पूर्ण करते हुए इनका जल्द राशन कार्ड बन जाएगा। ऐसे ही भुडगपुर गांव से जसवंत सिंह ने बच्चे की दिव्यांग पेंशन बनवाने, हनी ने परिवार पहचान पत्र अलग करवाने, चौड़मस्तपुर से अजैब सिंह ने राशन कार्ड बनवाने, सरदेहडी से नीलम ने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने सहित अन्य प्रार्थियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। नगराधीश ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और साथ ही उनकी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियो को मार्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें