- चार दिन से जारी हड़ताल के कारण इंतकाल, डोमिसाइल सहित अन्य काम ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नये सॉफ्टवेयर की खामियों और संसाधनों की कमी को लेकर नाराज पटवारी-कानूनगो शहर में पटवारखाने में धरने पर बैठे रहे। धरने के कारण अंबाला सहित पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के इंतकाल, डोमिसाइल, मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र व अन्य काम ठप हैं। अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, बराडा, नारायणगढ, साहा और शहजादपुर के पटवारखानों पर ताले लटके हैं।
पंजाब से लोन उतरवाने पहुंचे, ताला लगा देख लौटे
राजपुरा के मोहन ने बताया कि उन्होंने दस्तावेज से लोन उतरवाना था इसके लिए वह छावनी के पटवारखाने में पटवारी के पास आए, लेकिन यहां पर कोई भी पटवारी नहीं मिला और कार्यालय पर ताला लटका था।
बेटी के जाति प्रमाणपत्र पर नहीं हुए साइन
मोहडा निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी का जाति प्रमाणपत्र बनवाना था इसके लिए वह पटवारी के साइन करवाने के लिए आए तो देखा कि यहां पर कई लोग खड़े हैं और परेशान हो रहे हैं पूछने पर पता चला कि पटवारी धरने पर बैठे हैं।
अंबाला सिटी में धरने पर बैठे पटवारी और कानूनगो। प्रवक्ता
अंबाला सिटी में धरने पर बैठे पटवारी और कानूनगो। प्रवक्ता