- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेसी
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने ध्वजारोहण किया और झमाझम बारिश के बीच परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यार्थियों की सोमवार को छुट्टी रहेगी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उन्होंने कहा कि लगभग 12 वर्षों में करीब सवा चार सौ बलिदानियों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
हरियाणा में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपये दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है। मंत्री विज ने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील करते हुए पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन के संकल्प को दोहराया।
स्वतंत्रता दिवस पर हो रही झमाझम बरसात के बीच अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में परेड का निरीक्ष