फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चार घंटे बिजली गुल होने से परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
Patients suffering due to power failure for four hours in civil hospital - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में सुबह ओपीडी के समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पावर कट रहा। बिजली न होने के चलते इलाज कराने आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक्सरे कराने आए मरीज घंटों लाइट आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि बिजली न होने से दंत विभाग, फिजियोथैरेपी, एक्स रे की सेवाएं प्रभावित रहीं और हाई वोल्टेज से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हुई है। सोमवार को काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मरीज अपने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में कतारों में खड़े गर्मी से बेहाल दिखे। वहीं पर्ची काटने की प्रक्रिया भी आम दिनों के मुकाबले धीमी चल रही थी। जब भीतर जाकर देखा तो कर्मचारी कंप्यूटर की बजाय हाथों से मरीजों की पर्चियां काटते नजर आए।
चिकित्सक ड्यूटी पर थे, लेकिन फिजियोथैरेपी का लाभ लेने पहुंच रहे पीड़ितों को बिजली न होने की बात कहते नजर आए। यही हाल दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी का था। जहां बिजली न होने के कारण बिजली से चलित उपकरणों के न चलने से विशेषज्ञ बिजली के आने का इंतजार करते दिखे। यहां एक्स रे रूम में भी यही हालात दिखे। एक्स रे कराने के लिए लोग सुबह से दो बजे तक इंतजार में खड़े रहे। अल्ट्रासाउंड मशीन ही खराब हो गई। कुल मिलाकर सोमवार को मरीजों को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह रही सोमवार को बिजली से प्रभावित हुए अस्पताल में विभागों की स्थिति
सबसे पहले बात करते हैं फिजियोथैरेपी विभाग की यहां आम तौर पर प्रतिदिन करीब 45 से 50 मरीज ऐसे आते हैं जिनको फिजियोथैरेपी का उपचार दिया जाता है। वहीं सोमवार को केवल 29 मरीजों को ही यहां स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो पाया है अन्य को वापस भेजा गया है। वहीं दंत विभाग की बात करें तो यहां दंत रोगों से पीड़ित करीब 50 से 60 मरीज पहुंचते हैं लेकिन बिजली के उपकरण न चलने से केवल 23 मरीजों का ही उपचार संभव हो पाया है। इसके साथ ही एक्स रे विभाग की बात करें तो यहां भी प्रतिदिन करीब 90 से 100 मरीज एक्स रे करवाने पहुंचते हैं। लेकिन सोमवार को यहां भी बिजली न होने के कारण केवल 40 मरीजों का ही एक्स रे हो पाया है। इसके बाद अल्ट्रासाउंड की बात करें तो यहां आमतौर पर गर्भवती महिलाओं की भीड़ मिलती है। जो कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के कहे अनुसार अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आती हैं। वहीं कई मरीज ऐसे होते हैं जिनका आपातकाल में विशेषज्ञ सही उपचार देने के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहते हैं। लेकिन सोमवार को बिजली जाने से पहले 20 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाया है उसके बाद मशीन खराब होने के चलते अन्य को वापस भेज दिया गया है।
बिजली की समस्या आज ही हुई है, कारणों का पता लगाया जा रहा है। समाधान के लिए बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है। वहीं हमारे अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन भी लगे हुए हैं। अल्ट्रासाउंड की मशीन के बारे में डॉक्टर विजय वर्मा ने बता दिया है। हमने कंपनी के इंजीनियर को फोन कर दिया है। मंगलवार को आकर वह मशीन को ठीक कर देगा।
विज्ञापन

- डॉक्टर राजेश गोयल, आरएमओ नागरिक अस्पताल अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें