फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पंजाब और हिमाचल से पहुंचे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 72.11 करोड़ की लागत से छावनी नागरिक अस्पताल में बने अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर में खुली ओपीडी में पहले दिन मरीजों की भारी भीड़ रही। सुबह नौ बजे से ही प्रदेश के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश से मरीज परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। वे पांच रुपये का ओपीडी कार्ड बनवाकर कतार में लग गए। दोपहर तक ओपीडी में करीब 55 मरीजों ने जांच कराई और उपचार लिया। इनमें ब्लड, ओवरी सहित ब्रेस्ट कैंसर के मरीज शामिल थे।
विज्ञापन

हालांकि, अस्पताल में पहले भी कैंसर की ओपीडी चल रही थी। जहां कैंसर विशेषज्ञ डॉ. गौरव, डॉ. रोशनी व डॉ. विकास मरीजों का उपचार करते थे। वहीं, सर्जन डॉ. पूजा ब्रेस्ट कैंसर का उपचार कर रही थी। कैंसर बिल्डिंग के शुरू होने पर एक्स-रे के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल से दो माह के लिए रेडियोग्राफर जसबीर को बुलाया गया है। पहले दिन नई बिल्डिंग में मशीन तो मिली, लेकिन उसकी फिल्म निकालने वाला प्रिंटर नहीं थी।
सीटी स्कैन और एमआरआई के सात हजार सुनकर लौटे
भाई जगन्नाथ लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह बंगाल का रहने वाले हैं और अभी खतौली में रह रहे हैं। सब फ्री सोचकर आए थे। डॉक्टर ने सीटी स्कैन व एमआरआई के लिए बोल दिया। जिसकी कीमत करीब सात हजार रुपये है। वे बाद में पैसे लाकर फिर करवाएंगे। उनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है।
विज्ञापन

लक्ष्मी, बकरा मार्केट
निशुल्क उपचार से काफी सहारा मिला
ओवरी में कैंसर के लिए लंबे समय से प्राइवेट अस्पताल से उपचार करवा रही थी। कोई आराम ही नहीं हो रहा था। उपचार के दौरान परिवार पर भी आर्थिक संकट गहरा गया। निशुल्क उपचार सुनने के बाद अंबाला आए हैं और उपचार करवा रहे हैं। निशुल्क इलाज से काफी सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

आशा, होशियारपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें