फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में मिलेगी नए सिटी अस्पताल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। छावनी में अटल कैंसर केयर सेंटर की सौगात मिलने के बाद अब सिटी में करीब 77 करोड़ रुपये की लागत से 200 से 300 बेड में तब्दील हो रहे अस्पताल का इंतजार है। अस्पताल की अक्टूबर में तक सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका 70 प्रतिशत काम होने का अधिकारी दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल के भवन के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। अभी टाइलें लगाने का कार्य किया जा रहा और फिर मुख्य रूप से बिजली और एसी से संबंधित कार्य रह जाएगा। यह कार्य पूरा होने में कुछ माह का ही समय लगेगा। विभाग का प्रयास है कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अस्पताल के निर्माण कार्य के बाद न केवल अंबाला बल्कि आस-पास के राज्यों के लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में 300 बेड की सुविधा मिलने के साथ-साथ यहां पर चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं भी मिल सकेंगी। यह भवन चार मंजिला होगा। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर सहित चार फ्लोर की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर पर सर्जिकल ऑर्थो, ओपीडी, एक्सरे, रेडियोलॉजी व ओपीडी पंजीकरण की सुविधा होगी। वहीं फर्स्ट फ्लोर पर ईएनटी, डिस्पेंसरी, आईसीयू, डेंटल की सुविधा होगी और दूसरे फ्लोर पर फिजियोथैरपी व नेत्र रोग विशेषज्ञ की सुविधा मिलेगी। तीसरे फ्लोर पर वार्ड बनाए जाएंगे जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही चौथे फ्लोर पर ऑप्रेशन थिएटर की सुविधा होगी।
हमारी ओर से लगभग 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। अब मुख्य रूप से टाइल लगाने और एसी इत्यादि का काम रह गया है। आठवें या दसवें माह तक अस्पताल का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुमित, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, बीएडंआर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें