फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार का स्वागत

विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा आपके द्वार के दौरान सभा में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए  अभय सिंह चौटाला
विज्ञापन
अंबाला। परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार रविवार को मुलाना के बराड़ा शहर से शुरू होकर साहा तक पहुंची। परिवर्तन पदयात्रा की अगुवाई कर रहे अभय सिंह चौटाला का लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यह यात्रा अधोया चौंक, अधोई, उगाला, सुबरी, राजोखेडी, मौजगढ़, सरकपुर, सोहाना, मुलाना, मारकंडा पुल और कालपी होते हुए साहा पहुंची। अभय ने गांव के लोगों से उनका हालचाल, फसल बाड़ी और बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में पूछा। लोगों ने बताया कि ज्यादा बारिश और बाढ़ के कारण नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे अब तक 3500 किमी से ज्यादा की पदयात्रा कर चुके हैं और 1700 से ज्यादा गांवों, कस्बों और शहरों में गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जगह लोगों में सिर्फ एक ही सामान्य बात है कि वह मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार से बेहद दुखी हैं और इसको हर हाल में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आप परिवर्तन करना चाहते हो तो सभी लोगों ने अपने दोनों हाथों को उठाकर अपना समर्थन किया और आने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें