बराड़ा। बाजार में सामान लेने जा रहे बाइक सवार राजमिस्त्री को रेलवे पुल गांव मिल्क शेखां के पास एक बाइक सवार युवक ने साइड मारी दी। हादसे में 56 वर्षीय राजमिस्त्री की पुल की साइड में फुटपाथ से टकराने से मौत हो गई।
थाना बराड़ा पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर के गांव भगवानपुर निवासी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त है। रविवार को वह गांव भगवानपुर बस अड्डा पर अधोया जाने के लिए बाइक लेकर खड़ा था। तभी उसके गांव भगवानपुर निवासी दोस्त अजैब सिंह जोकि राजमिस्त्री का काम करता था। अजैब सिंह ने बताया कि वह बाइक पर बराड़ा के बाजार समान लेने जा रहा है। इसके बाद दोनों दोस्त अपनी- अपनी बाइक पर सवार होकर अधोया और बराड़ा के लिये चल दिए। जैसे ही वह रेलवे पुल कुलपुर की गांव मिल्क शेखां वाली साइड पहुंचे तो एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अजैब सिंह की बाइक में साइड मारी दी। साइड मारने के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। डाक्टर ने अजैब सिंह को मृत घोषित कर दिया।